सितारा स्वयं सहायता समूह मंदा के 25 वर्ष पूर्ण होने पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
लल्लन बाग़ी
रसड़ा(बलिया) महिलाओं के उत्थान सामाजिक जीवन शैली आत्म निर्भरता एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए जागरूक व प्रशिक्षित करके ही महिलाओ को सशक्त बनाया जा सकता है जिसे सशक्तिकरण के साथ-साथ समृद्ध राष्ट्र की समृद्धि की कल्पना को साकार किया जा सकता है। आज महिलाएं समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबी बनकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। रसड़ा ब्लाक के डबकरा हाल में गुरूवार को रसड़ा ब्लाक के मंदा गांव के सितारा स्वयं सहायता समूह के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रसड़ा आफताब अहमद ने उपर्युक्त बातें कहीं। इसके पूर्व उन्होंने सितारा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुशीला देवी, संकुल संघ की अध्यक्ष गीता सिंह, भागमनी देवी सहित 13 सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मान से सम्मानित किया । खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सितारा स्वयं सहायता समूह ने अपने स्थापना के 25 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर अन्य समूहों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, एडीओ आईएफबी दिनेश तिवारी, डीएमएन आलोक सिंह, संदीप सिंह, मोहन श्रीवास्तव आदि ने भी उक्त स्वयं सहायता समूह के सफलता पूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाश डाला और अधिक इसमें लग्न से पहल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया।



