नगरा(बलिया) स्थानीय शिक्षाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर मे होली के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की भांति रसोइयों का सम्मान किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह 'तेगा' ने बताया कि विद्यालय में तैनात रसोईया मालती, रेखा, मीरा देवी का कार्य एवं व्यवहार बहुत ही सराहनीय है। विद्यालय को हरा-भरा करने मे पूर्ण सहयोग करती है। इनके कार्य एवं व्यवहार से प्रसन्न होकर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के अवसर पर रसोइयों को सम्मान के रूप में साड़ी व मिठाई प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान पाकर रसोईयो के चेहरे खिल उठे और बोली अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक ब्रजेश सिंह द्वारा हम सभी का होली के त्योहार पर सम्मान किया जाता है। इस मौके पर संजीव सिंह, शिक्षिकाए किरन यादव, सुनीता सिंह, रेनु यादव आदि उपस्थित रही।
होली पर साड़ियां पाकर रसोइयों के खिले चेहरे
March 12, 2025
0
ओमप्रकाश वर्मा
