जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की विस्तृत समीक्षा

MAHARSHI TIMES
0

चकबंदी अधिकारियों को सप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। 

महर्षि टाइम्स 

जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी चकबंदी अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण व चकबंदी वादों के निस्तारण में प्रगति लाई जाय। उन्होंने कहा कि बिना उनकी अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय न छोड़ा जाय। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि चकबंदी लेखपालों से उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों का अंकन डायरी में करवाया जाए, उच्च अधिकारी द्वारा डायरी का अवलोकन भी किया जाय।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top