रसड़ा (बलिया) रविवार को देर शाम चांद का दीदार होते यानी चादर दिखाई देने के बाद दूसरे दिन सोमवार को चहुंओर ईद का उत्साह का परवान चढ़ता दिखा। चारों तरफ सेवईयां की सेवई, सेवई की गुंज व बन रही सेवई की अति खुशबू लोगों को अपने तरफ खिंच रही थी। चाहे हिंदु हो चाहे मुसलमान सभी गले मिलकर भाई चारगी की मिशाल पेश कर रहे थे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष एक साथ ईद मनाया गया जिससे लोगों में काफी उत्साह रहा। नगर में ईद की नमाज ईदगाह में इमाम मौलाना सरवर ने पढ़ाई जबकि मुंसफी मस्जिद, बाबू इलाही, पुरानी मस्जिद, नई मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों पर वहां के इमामों ने नमाज अदा कराई। इसी प्रकार शिया मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर विधायक उमाशंकर सिंह के अनूज व विधा यक प्रतिनिधि रमेश सिंह, पुत्र एवं आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, प्रमुख समाज सेवी राजेश जायसवाल, रविंद्र यादव, ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद तत्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टि से प्रशासन अलर्ट व चौकस नजर आया। नखर सहित गांवो सभी स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात दिखे
ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों पर पढ़ी गई नमाज, मनाया ईद का जश्न
March 31, 2025
0
ललन बाग़ी


