महर्षि टाइम्स
नगरा(बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का आगमन नगरा जिला महामंत्री बलिया आलोक शुक्ला जी के आवास पर उनके पिता घनश्याम शुक्ला के निधन की खबर सुनकर श्रद्धाजंली देने पहुँचे। गुरुवार को अपराह्न के समय राज्यमंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए और संवेदना व्यक्त किए। इस मौके पर साथ मे गोरखपुर क्षेत्रीय युवा मोर्चा मंत्री मयंक शेखर, जिला संयोजक, आईटी विभाग जयप्रकाश जायसवाल, राजेश राजभर, प्रिंस गुप्ता, चंदू शुक्ला, अविनाश शुक्ला, कृष्णा गुप्ता, मनमोहन सिंह, बड़े अंसारी, सेराज अहमद, गुडडू पांडेय, दीपक ठाकुर आदि रहे।
