महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) रसड़ा तहसील परिसर में नव निर्मित ग्राम्य न्यायालय का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को अपर जिला जज पुनीत कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस समारोह में सिविल जज जूनियर डिवीजन पुष्पेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार न्यायाधिकारी ग्राम्य न्यायालय, उप जिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में उपर जिला जज पुनित कुमार गुप्ता ने कहा कि रसड़ा में ग्राम न्यायालय का कामकाज का शुभारंभ हो जाने से पीड़ित जनों को त्वरित न्याय दिलाने में यह न्यायालय मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश यादव, रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत श्रीवास्तव द्वारिका सिंह प्रमोद कुमार सिंह संजय रमेश अन्य तहसील बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
