उनके सातवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए।
महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) समाजसेवी स्व. विजय शंकर सिंह समाज सेवा के लिए सदा स्मरणीय एवं प्रेरणा श्रोत रहेंगे। उन्होंने आजीवन असहाय एवं पीड़ितों की सेवा के साथ-साथ अन्याय एवं उत्पीड़न के खिलाफ अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हम समता मूलक समाज के सृजन करने में सफल हो सकेंगे। रसड़ा के जाम गांव में प्रमुख समाज सेवी स्व. विजयशंकर सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरूवार की सायं आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनूज धर्मेद्र सिंह ने उपर्युक्त बातें कहीं। इसके पूर्व उन्होंने स्व. विजयशंकर के सुपुत्र समर बहादुर सिंह सहित अन्य अतिथियों संग स्व. सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताआें ने कहा कि विजयशंकर सिंह का सामाजिक जीवन प्रेरणाप्रद रहा है। उन्होंने अपने कर्म व आचरण से उच्च आदर्श एवं प्रतिमानों को स्थापित किया। इस दरम्यान समर बहादुर सिंह ने 500 से अधिक गरीब, विधवाआें एवं असहायों में गर्म कपडे प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, अश्वनी तिवारी, अजीत गुप्ता, अखिलेश शर्मा, विपिन शर्मा, ग्राम प्रधान अरविंद गोप, डा. शैलेष सिंह, उस्मान अंसारी, दिनेश राम, मुनीलाल, अरूण सिंह, विनय सिंह, अंजनी गुप्ता, विक्की सिंह आदि ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
