रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विभिन्न मामलों से जुड़े पांच आवेदन आए. जिसमें से एक का निस्तारण मौके पर कर दिया गया. वही शेष चार मामलों को जल्द निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौपा गया. नायब तहसीलदार ने कहा कि शेष मामलों के निस्तारण में अधिकारी व कर्मचारी शिथिलता नहीं बरते और जल्द से जल्द पीड़ितों को न्याय दिलाने में जुट जाएं. इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गिरजा शंकर सिंह, ओम प्रकाश यादव, लेखपाल राहुल वर्मा, दिनेश प्रजापति, संजय चौरसिया, ज्योति गुप्ता, अंकुर जी, पवन प्रजापति, अर्जुन राम, अक्षय लाल राम और थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे
