ललन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) नगर के सदर बाजार स्थित लबे सड़क पुरानी बैक गली के सैकड़ों वर्ष पुराने दो मंजिले जर्जर भवन को नगर पालिका प्रशासन ने गुरूवार को बुल्डोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया। पालिका प्रशासन द्वारा सबेरे से ही बाजार जाने वाले मार्ग मुख्य तिराहे पर बैरेकेटिंग लगाकर आवागमन बंद करा दिया था और इस मौके पर पालिका कर्मचारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। इस जर्जर पुराने भवन में लगभग 20 की संख्या में दुकानें भी स्थापित रही जिन्हें दुकानदारों ने पहले ही खाली कर दिया था। अधिशासी अधिकारी धर्मराज प्रसाद ने बताया कि बहुत पुराना वर्षों से दुकानदार व मालिक के बीच न्यायालय में मुकदमा लंबित था। अंत में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देशित पर पालिका प्रशासन को दिए गए निर्देश के अनुसार यह कार्यवाई की
