खड़ी पिकअप में बाइक टकराने से दो युवक गंभीर

MAHARSHI TIMES
0


ललन बाग़ी 

 रसड़ा (बलिया)  रसड़ा-बलिया मार्ग के अमहर पट्टी उत्तर गांव सामने  पेट्रोल पंप के पास बुधवार को खड़ी पिकअप में पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दो युवक हर्ष गुप्ता निवासी छितौनी-रसड़ा तथा अनुराग सिंह निवासी अमहर पट्टी उत्तर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो युवक संवरा की तरफ से रसड़ा आ रहे थे तभी इनकी बाइक बेकाबू होकर खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर गये  जिससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनो युवकों को रसड़ा अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top