स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

MAHARSHI TIMES
0

प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर। घरौंदी (स्वामित्व) कार्ड का वितरण कार्यक्रम तहसील मोहम्मदाबाद के सभागार में आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रविंद्र राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम के दौरान, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने उपस्थित जन समुदाय से स्वच्छता और नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। इसके बाद, स्वामित्व योजना के तहत 7 गांवों के सैकड़ों लोगों को घरौंदी कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने घरों का मालिकाना हक़ प्राप्त हुआ।

ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय ने अपने संबोधन में बताया कि जैसे कृषि भूमि के मालिकाना हक़ का दस्तावेज़ खतौनी होता है, उसी तरह अब घरों के मालिकाना हक़ का दस्तावेज़ घरौंदी कार्ड होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पीयूष राय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top