महर्षि टाइम्स
बलिया ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदर तहसील इकाई बलिया के तत्वावधान में रविवार को मंजय साड़ी हाउस गुरूद्वारा रोड में संगठन को मजबूत करने एवं गतिशील बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक की गई । बैठक में सर्वसम्मति से पुनः सदर तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा को चुना गया । इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने तहसील अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं दी । नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ने कहा की संगठन के द्वारा मिली जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा एवं अपने पत्रकार साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का कार्य करूंगा । जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया सिंह ने कहा की श्याम प्रकाश शर्मा जुझारू एवं कर्मठ साथी है इनके तहसील अध्यक्ष बनने से सदर तहसील को मजबूती मिलेगी साथ ही ढेर सारी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी,नवीन कुमार गुप्त, प्रभाकर सिंह,सुनील कुमार द्विवेदी,अजय कुमार पांडे,संजय सिंह,अभिजीत सिंह,जितेंद्र कुमार,आनंद मोहन मिश्रा, कन्हैया कुमार,रविशंकर सिंह, कृष्णकांत,संतोष कुमार,हरिवंश कुमार के साथ आदि लोग मौजूद रहे । अध्यक्षता श्यामप्रकाश शर्मा तथा संचालन मंजय सिंह ने किया।
