महर्षि टाइम्स
बलिया। विश्व हिन्दू परिषद बलिया की महिला शाखा मातृशक्ति- दुर्गावाहिनी द्वारा तीर्थराज प्रयागराज में विराट शक्ति समागम हेतु 101 महिलाएं दो बसों द्वारा प्रस्थान की I इस विराट शक्ति समागम हेतु बसों को प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, मातृशक्ति जिला संयोजिका कुसुम पाण्डेय, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका बबली मिश्रा, जिला मंत्री भानू तिवारी, अजय श्रीवास्तव, भारती सिंह द्वारा प्रभु श्रीराम के पावन ध्वज भगवा को लहराकर प्रस्थान कराया गया I विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय आह्वान पर प्रयागराज में कुम्भ मेले के अवसर पर विराट शक्ति समागम का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे देश से महिलाओं का सम्मेलन होना है जिसके क्रम में बलिया जिले से विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा मातृशक्ति - दुर्गावाहिनी की बहनों ने प्रस्थान किया I इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बलिया फरवरी तक प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे की अध्यक्षता एवं मातृशक्ति- दुर्गावाहिनी की संयोजिका कुसुम पाण्डेय एवं बबली मिश्रा के कुशल संयोजकत्व में नारी शक्ति हेतु तीर्थयात्रा का आयोजन करेगा I
