पूर्व अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह की 23वीं पुण्यतिथि 19 जनवरी को

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया [सहतवार] ।  बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान की ओर से 19 जनवरी को  नगर पंचायत सहतवार के बहुचर्चित बड़ा पोखरा में पूर्व नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। संस्थान के संस्थापक नीरज सिंह गुड्डू ने बताया कि इस अवसर पर समाजवादी विचारधारा से जुड़े कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राजीव राय, राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, सांसद सनातन पांडे, रमाशंकर राजभर, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल और सुधाकर सिंह सहित कई नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस दौरान प्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय और गायक अजीत आनंद अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। कार्यक्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के 5000 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top