प्रदीप कुमार पाण्डेय।
गाजीपुर। पुलिस द्वारा IS-191 गैंग सरगना स्व0 मुख्तार अंसारी का सहयोगी व शॉर्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय पुत्र सर्वदेव राय नि0 शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 01 करोड़ 55 लाख रुपये है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक *09.11.2024* को थानाध्यक्ष थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक ईराज रजा द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत *धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986* के तहत *IS-191* गैंग सरगना स्व0 मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी व शॉर्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय पुत्र सर्वदेव राय नि0 शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत *01 करोड़ 55 लाख रुपये* है, जिसे आज दिनांक *14/01/2025* को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अंगद राय उपरोक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो कि अपनी सगी बहन नीलम राय पत्नी सत्येन्द्र राय निवासिनी वार्ड नं. 05, गड़वा न0पा0परि0 मु0बाद गाजीपुर के नाम से क्रय किया गया है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति का विवरण निम्न है।
दिनांक 22.03.2010 को नीलम राय पत्नी सत्येन्द्र राय निवासिनी वार्ड नं. 05, प्रभात नगर गड़वा थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के नाम से आराजी नं. 298 मौजा चक रशीद जफरपुरा शहरी वार्ड नं. 03, गढ़वा पुराना व वार्ड नं. 05, नया गढ़वा परगना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर में 0-1-0 एक बिस्वा 127 वर्ग मी0 लम्बाई 40 फीट पश्चिम, 40 फीट पूरब, चौड़ाई 34 फीट उत्तर व 34 फीट दक्षिण तथा उस पर 02 मंजिला निर्मित भवन । जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत रू0 01 करोड़ 55 लाख है।
