काशी के विद्वानों ने विधिवत की मां गंगा की महा आरती

MAHARSHI TIMES
0







महर्षि टाइम्स 

गंगा के तट शिवरामपुर घाट पर भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बलिया ।भृगु बाबा की नगरी में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को मां गंगा के तट शिवरामपुर घाट पर भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिवरामपुर घाट पर दीपों को 'कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं' तथा 'देव दीपावाली' के आकर में सजाया गया। काशी से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कराया गया। गोरखपुर के प्रांत प्रचारक रमेश जी, जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गंगा पूजन किया। इसके साथ ही आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा पूजन किया। काशी के विद्वानों द्वारा विधिवत भक्तिमय गीत के साथ मां गंगा की दिव्य महाआरती की गई। श्रद्धालु मां गंगा की दिव्य आरती देखकर भक्तिमय हो गए।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top