किड्स टॉय बेचने के नाम पर तथाकथित कंपनियां कर रही है ठगी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) संचार क्रांति ने आम जनों को जहां जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमाम तरह की सुविधाओं को उपयोगी बना दिया है।वहीं इसका दूसरा पहलू यह है कि की कतिपय लोग इस संचार क्रांति का उपयोग ठगी और दूसरे जरायम के कामों में करने लगे हैं। जिससे यह सुविधा के साथ-साथ लोगों के परेशानी का सबब भी बन गया है।

आजकल मोबाइल संचार माध्यमों पर किड्स टॉय (बच्चों का खिलौना) जिसमें इलेक्ट्रिक जीप, कार ,बाइक, प्लेन इत्यादि के चित्र प्रस्तुत किए जाते हैं, और अलग-अलग तथाकथित कंपनियों द्वारा सस्ते दाम पर उसे ऑनलाइन उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं। जिसमें फंस करके लोग अपनी पूंजी गंवा रहे हैं ,और उन्हें सामान भी नहीं मिलता। आज कल आन लाइन की व्यवस्थाओं लाभ लेने के लिए तमाम लोग दिलचष्बी से  लग जाते है और ठगी का शिकार हो रहे है बताया जाता है कि रतनपुरा कस्बा के एक मानिंद व्यक्ति ने मोबाइल पर इन तथा कथित कंपनियों के इलेक्ट्रिक किड्स टॉय देखकर के उसे बुक कराया। कंपनी के बताएं नंबर पर जब उसने अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक कार  का चित्र भेजा तो कंपनी ने उसे दीपावली ऑफर का शानदार मौका देते हुए₹6000 की किड्स टॉय को साढे तीन हजार रुपए का ऑनलाइन उपलब्ध कराने का शानदार ऑफर पेश किया। पीड़ित उसके झांसे में आ गया ।भुगतान के लिए कथित कंपनी ने अपना स्कैनर भेज दिया। स्कैनर पर पीड़ित ने दो बार में रकम अंतरित कर दी। फिर इसके बाद कंपनी द्वारा बताया गया की तीन दिन बाद आपको बताए गए पते पुर  किड्स टॉय भेज दिया जाएगा। फर्जी कंपनी ने उससे पता भी ले लिया। तीन दिन बीतने के बाद कंपनी के एक एजेंट ने फोन करके बताया कि आप तत्काल 5150 इस स्कैनर पर रकम अंतरित कर दीजिए। ताकि उसकी डिलीवरी दी जा सके। पीड़ित द्वारा जब यह बताया गया कि किड्स टॉय का भुगतान तो पहले ही किया जा चुका है, तो एजेंट ने बताया कि यह धनराशि जीपीएस खोलने के लिए है। धनराशि प्राप्त होते ही जीपीएस खुल जाएगा, और उसे प्राप्तकर्ता को तत्काल डिलीवरी दीजिए दे दी जाएगी, और 5150 रुपए की रकम बुक करने वाले के खाते में 2 मिनट 17 सेकंड के अंतराल के बाद वापस भेज दी जाएगी। 

पीड़ित को यह वाकयात  हैरत में डालने वाला था। उसने दो-चार जगह फोन करके इसके संदर्भ में जानकारी ली तो उसके शुभचिंतकों ने बताया कि यह तो फ्रॉड लग रहे हैं ,इस तरह से पीड़ित ने रकम अंतरित नहीं की ,और उल्टे अपनी भेजी गई 3500 रुपए की रकम वापस करने की मांग करने लगा। कंपनी के एजेंट को लग गया कि यहां चूना लगाना संभव नहीं है तो उसने कहा कि रकम आपको 3 से 4 दिनों में वापस कर दी जाएगी। परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद पीड़ित को 3500  रुपए तथा कथित कंपनी ने वापस नहीं किया और जब इसका तकाजा किया गया तो कंपनी द्वारा धमकी दी गई की आपको जो भी कुछ करना हो कर लीजिए। यह रकम  वापस नहीं मिलेगी इस तरह से किड्स टॉय बचने के नाम पर तमाम कंपनियां लोगों के साथ फ्रॉड कर रही है और लोग सस्ते मूल्य पर इलेक्ट्रिक किड्स टॉय पाने के लालच में बुकिंग कर रहे हैं ,और अपनी गाढ़ी कमाई गवा रहे हैं। राजस्थान की इस कंपनी के विरुद्ध साइबर सेल और वहां के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज करके इन ठगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इन  ठगो के पास जैसे ही किड्स टॉय  की धनराशि अंतरित की जाती है, तो उधर से बाकायदा जीएसटी की बिल भेज दी जाती है। जिससे ग्राहकों को कहीं से भी  संदेह की गुंजाइश नहीं रह जाती। इस तरह से किड्स टॉय बेचने के नाम पर  लोगों को ठग रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top