रिपोर्ट ललन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के रसड़ा-मऊ राजधानी मार्ग के परसिया मोड़ के समीप गुरूवार की सुबह ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार स्टाप नर्स रेनू (26) निवासी सरायभारती गंभीर रूप से घायल हो गईं। रेनू पीएचसी सरायभारती में स्टाप नर्स के रूप में तैनात हैं। वह स्कूटी से अस्पताल जा रही थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को धक्का मार दी। बेहोशी की हालत में उन्हें रसड़ा सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
