रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। नगरा थाने पर कार्यरत रहे थानाप्रभारी सहित दो एसआई व पांच पुलिस वालों पर न्यायालय सत्र न्यायाधीश कोर्ट से नोटिस जारी होने की सूचना पर नगरा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। न्यायालय से आदेश की कापी आठ पुलिस के खिलाफ तामिला कराकर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश में नोटिस जारी किया है। ज्ञात हो कि नगरा निवासी भाजपा ने देवनारायण प्रजापति देवा भाई राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार ने अपने उपर घटी घटना के आरोप में अदालत में दाखिल करते कहा है कि दिनांक 13 अगस्त 2023 को नगरा पुलिस ने जमीन सम्बन्धी विवाद बताकर थाने बुलाया और थानाप्रभारी अतुल कुमार मिश्रा व दो एसआई छुन्ना सिंह, मुन्ना लाल सहित पांच सिपाही शिवम पटेल, विवेक कुमार, संतोष सिंह, राजकुमार पटेल, दीनानाथ राम ने मिलकर गाली का बौछार करते हेकड़ी दिखाते हुए थप्पड़, लात, घूंसा, जुता, बूट, पट्टा से मार-पिटाई करके गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसे बांयी आंख कान फूटी गया और अर्धमुर्छित कर दिए। इसके सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करने हेतु दिनांक 14 अगस्त 23 को मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र के साथ 14 चोटों का सरकारी मेडिकल रिपोर्ट के साथ सूचना देते हुए शासन प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मगर महीनों कार्रवाई नहीं होता देख माननीय न्यायालय की शरण में जाकर मुकदमा दाखिल कर सबूतों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर जिला जज न्यायालय का नोटिस दिनांक 17 अक्टूबर 24 को तीन माह से पीछा करते हुए अगली तलब की तारीख दिनांक 18 नवम्बर 24 को तलब किया है। भाजपा नेता के आंख के इलाज में नगरा पीएचसी से सदर अस्पताल बलिया से बीएचयू वाराणसी से रेफर एसजीपीजीआई में कई बार भर्ती होकर आपरेशन इलाज चल रहा है।
