बाहरी ब्यक्तियों द्वारा कार्य कराए जाने की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई।
रिपोर्ट पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत गाजीपुर मेंसंचालित योजनाओं यथा 15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत बंदन योजना, उपवन योजना, नगरोदय योजना आदि की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिला धिकारी द्वारा 15वां वित्त सेनगरपालिका नगर पंचायत में कराये जा रहे। कार्यों की जानकारी लेते हुए अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी नगरपालिका/नगर पंचायत में सड़कों को जल्द से गड्ढा मुक्त कराए जाने का निर्देश दिया। जिससे रागीरों को आने-जाने में कोई समस्या ना हो। बैठक में नगर निकायों के स्रोत को बधाई जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका/नगर पंचायत को विस्तारीकरण करने के लिए बैठक कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। जिला अधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिकृत व्यक्तियों से ही कार्यालय में कार्य करा लिया जाए। अगर किसी भी बाहरी व्यक्तियों द्वारा कार्य कराए जाने की शिकायत आती है तो संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई होगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष, प्रतिनिधि,अधिशासीअधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
