रिपोर्ट पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी
गाज़ीपुर। पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा एक बड़ा आयोजन किया गया जिसमें जिला अधिकारी आर्य का अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा0 ईरजराजा द्वारा जनपद के सभी पुलिस के जवानों को अपने हाथों भोजन वितरित किया गया साथ ही उनके संग बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त उप जिला अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
