गाजियाबाद की घटना को लेकर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

 रसड़ा (बलिया) अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा की बैठक सोमवार को सिविल कोर्ट रसड़ा के परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे की अध्यक्षा में सम्पन्न हुई जिसमें 29 अक्टूबर 2024 को गाजियाबाद में जिला जज के निर्देश पर अधिवक्ताआें के उपर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए गए लाठी चार्ज की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहकर अपना विरोध जताया। साथ ही साथ बैठक में सिविल कोर्ट परिसर से उपनिबंधक कार्यालय को अन्यंत्र हटाए जाने की मांग को लेकर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में इंद्रदेव यादव, रामशब्द यादव, द्वारिका सिंह, पंकज दूबे, सत्यप्रकाश सिंह, भुवनेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, सुशील सिंह, इंद्रजीत तिवारी, प्रेम प्रकाश सिंह, दीपक दूबे, बलवंत चौहान, राणाप्रताप सिंह, अशोक सिंह आदि अधिवक्ता रहे। बैठक का संचालन महासचिव बृजबिहारी सिंह ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top