रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। नगरा बेल्थरा रोड मार्ग पर परसिया के पास तेज रफ्तार धान कुट्टी ट्रैक्टर मशीन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी जिससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत हो गयी वहीं 22 वर्षीय पुत्र विशाल यादव को सामान्य चोटें आयीं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। लहसनी के चकिया निवासी 53 वर्षीय हरिन्द्र नाथ यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाइक से लौवासाथ बरियाडीह जिला मऊ से निमन्त्रण करके अपने 22 वर्षीय पुत्र विशाल यादव के साथ वापस घर जा रहे थे। परसिया से गांव को जाने वाली विसरुप मोड़ पर शनिवार को लगभग 8.30 रात्रि के समय मुड़ रहे थे कि नगरा की तरफ से आर रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर से आमने सामने बाइक से टकरा गयी जिससे पिता गम्भीर रुप से घायल हो गये और पुत्र को हल्की चोटें आयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल नगरा पीएचसी पहुंचाई जहां चिकित्सक ने जिला प्रशासन सदस्य हरिद्र नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया और विशाल को इलाज के पश्चात घर भेज दिया।
