रेवती रेल आंदोलन के भूख हड़ताली मनोज पाल हुए जिला चिकित्सालय रिफर

MAHARSHI TIMES
0


27 दिनों के आंदोलन में 21 दिनों से चल रहा है भुख हड़ताल

 6 भुख हड़ताली हो चुके है अस्वस्थ्य,फिलहाल गोपाल प्रजापति का चल रहा है भुख हड़ताल 

 महर्षि टाइम्स/रिपोर्टर/शिवसागर पाण्डेय 

 रेवती(बलिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन बहाली,ट्रेन हादसा के शिकार हुए व्यापारी संतोष केशरी को 20 लाख मुवाअजा और सिनियर सिटिजन रियायत लागू करने की मांग को लेकर बीते 28 दिनो से रेवती स्टेशन पर चल रहे आंदोलन के क्रममें शनिवार के दिन काफी मार्मिक क्षण लोगो के आंखो को नम कर दिया।6 वें भुख हड़ताल पर बैठे मनोज पाल जब राष्ट्रीयध्वज लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना हुए।यह दृश्य काफी मार्मिक था।लोगो की आंखे नम हो गयी।परन्तु पत्थर दिल सरकार कब इस पर निर्णय लेकर स्टेशन को बहाल करेगी।यह यक्ष बिंदु आज भी कायम है।स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 15 अगस्त 1942 को सेनानी बच्चा तिवारी,बेचू पाण्डेय,जगर नाथ पाण्डेय,रघुराई केशरी आदि तीन दर्जन से अधिक सेनानियों ने स्टेशन को कब्जे में लेकर आजादी का देश में प्रथम झंडा लहराया था।इस के हिसाब से 1885 में स्थापित स्टेशन का कद बढ़ाने के बजाय वर्तमान रेल मंत्रालय ने कद घटा कर हाल्ट कर दिया है।इस मांग को लेकर भाकपा किसान नेता लक्ष्मण पाण्डेय,ओम प्रकाश कुंवर,अखिल भारतीय व्यापार के उपाध्यक्ष अरविंद गांधी,निषाद पार्टी के नेता अजय शंकर पाण्डेय कनक,नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष जयश्री पाण्डेय,भाजपा नेता सभासद भोला ओझा,केसरवानी संगठन के अध्यक्ष सुनिल केशरी आदि विभिन्न संगठन के लोग आंदोलित है।सहतवार के गोपाल प्रजापति 7वें भुख हड़ताली है।इसके पहले मुन्नु कुंवर,सुरज यादव,पीयूष पाण्डेय,लक्ष्मण पाण्डेय,मुनोज यादव भूख हड़ताल के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top