जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

MAHARSHI TIMES
0





महर्षि टाइम्स 

 बलिया।‌ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बस्तौरा-रसड़ा में मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150 वीं जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर भगवान बिरसा मुण्डा कि पावन स्मृतियों को नमन करते हुए हमारे जनजातीय समूह,उनकी कला, परम्परा और उनके अन्दर जल,जंगल और जमीन के प्रति अनुराग के भाव का सम्बोधन जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के जीवनवृत्त पर निबन्ध लेखन, पोस्टर मेकिंग, जनजाति पारम्परिक नृत्य, लघु नाटिका, गीत/कविता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सेमिनार आदि कार्यक्रम धूम-धाम से आयोजित किया गया। छात्रों को स्वतन्त्रता संग्राम में जनजातीय सहभागिता का स्मरण कराने एवं जनजातीय समूहों से प्रकृति प्रेम का अनुकरण करने के लिए आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में शिवम कुमार कक्षा-11 वीं प्रथम, नितेश कुमार कक्षा 9वीं द्वितीय, कृष्ण कुमार कक्षा 9वीं तृतीय स्थान प्राप्त किया।  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमन कक्षा 6वीं का प्रकृति को समर्पित पोस्टर में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रंजन कक्षा 7 वीं द्वितीय एवं भोला कक्षा 7 वीं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनजातीय समूह नृत्य में अनुराग यादव कक्षा 9वीं, मनीष कक्षा 6वीं, अनुज कक्षा 6 वीं एवं विकास कक्षा 6 वीं का प्रदर्शन मनोहारी रहा। भगवान बिरसा मुण्डा को समर्पित नाटक,जिसमें कृष्णा, नितेश, शनि का अभिनय सराहनीय रहा। भगवान बिरसा मुण्डा की वाद्य यन्त्रों के साथ जयन्ती गीत प्रियान्शु, हर्षित, चन्दन, सन्दीप द्वारा प्रस्तुत किया गया और अन्त में भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन चरित्र से संबन्धित वाद्-विवाद प्रतियोगिता एवं संबोधन चन्दन, संदीप, शिवम, विशाल एवं अध्यापकों द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top