उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

MAHARSHI TIMES
0




महर्षि टाइम्स 

बलिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 15.11.2024 को मनियर इंटर कॉलेज विकासखंड मनियर  में किया गया। जिसमें बालिका सब जूनियर   वर्ग कबड्डी में मनियर इंटर कॉलेज  की टीम विजेता रही,बालक सबजूनियर वर्ग में पिलुई की टीम विजेता रही एवं बालक जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में. मनियर की टीम विजेता रही। बालक जूनियर वर्ग में 100 मी. मे सजीव प्रजापति एवं बालिका सब जूनियर  वर्ग में 100 मीटर सुगंधा  विजेता रही।

कार्यक्रम के आयोजक  क्षेत्रीय  युवा कल्याण अधिकारी  धनेश सिंह यादव एवं शरद कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री गोपालजी,  बी.डी.ओ. मनियर  विनोद कुमार बिंद ने खिलाड़ियों को मेडल,ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top