दीपोत्सव का पर्व धूमधाम हर्सोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया।

MAHARSHI TIMES
0




महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)।आस्था व उत्साह का पर्व अंधकार से जीवन को प्रकाशमय करने वाला महापर्व दीपावली; दीपोत्सव का पर्व नगर पंचायत सहित आस पास के क्षेत्रो व ग्रामीण अंचलों में बड़े धूमधाम हर्सोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। नगर पंचायत के बाजार कस्बे सहित क्षेत्र में मकानों पर बिजली के रंग-बिरंगी बल्ब के झालरों, लत्तरों मिट्टी के दीपों की सजावट से जगमगाता चकाचौंध छटा देखते ही बनता था। यह त्योहार अनेकता में एकता की मिशाल के लिए जाना जाता है। दीपावली व गोवर्धन पूजा धरती पर विचरण करने वाले सभी जीवों के सार्थक जीवन में प्राकृतिक महत्व का वैज्ञानिक भगवान राम के वन वापसी और धन की दैवी माता लक्ष्मी के पूजन का महापर्व है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को रंग रोगन से रंगाई पुताई करके साफ सफाई कर, घर व दुकान प्रतिष्ठान, सहित समितियों के माध्यम से प्रतिमा रखकर मां लक्ष्मी गणेश की पूजन अर्चन कर धन्य धान्य से जीवन सुखमय व्यतीत हो कामना करते हैं। महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी मिलकर परिवार के साथ खुशियां भरे माहौल में एक दुसरे को बधाईयां देते मिष्ठान खिलाकर देर रात तक आतिशबाजी करते रहे। डिंहवा, नरही, मालीपुर, भीमपुरा, ताड़ी बड़ागांव, पाण्डेय पुर, ढे़कवारी, पंडरी, गोठवां,   कोठियां,मलप सासवार आदि गांवों में दिपावली व गोबर्धन पूजा की धूम रही।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top