छठ पूजा घाटों पर चेयरमैन ने लाइट, टेंट, काफी स्टाल का किया है प्रबंध।
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया । आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने शनिवार को सुबह नगर पंचायत स्थित टोंस नदी के किनारे की सफाई छठ पर्व के लिए संपन्न हो गई है। चेयरमैन ने सभासदों संग शनिवार को घाट का निरीक्षण किया चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया कि टोंस के किनारे की सफाई छठ पर्व के लिए नगर पंचायत द्वारा सफाई कर्मियों को लगाया गया था जिनके द्वारा घाटों की सफाई कई दिनों से कराई जा रही है। प्रत्येक घाटों पर व्यवस्था के मद्देनजर लाइट, टेंट व काफी स्टॉल की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि छठ व्रतियों के लिए किसी तरह की असुविधा न हो। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शिवमंगल सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह,गुड्डू सिंह एवं नगर पंचायत के सफाई नायक गनेश राम, रामबहादुर सिंह, राकेश कुमार,संजय सिंह आदि मौजूद रहे।



