बसंतपुर में कृषि छात्रों का रावे कार्यक्रम के तहत ग्रामीण संपर्क

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला के संरक्षण में  कृषि संकाय के बीएससी कृषि 7 वें सेमेस्टर के छात्रों द्वारा  ग्राम बसंतपुर में रावे (Rural Agricultural Work Experience) कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने ग्राम प्रधान  विजय प्रताप सिंह से भेंट कर ग्रामीण कृषि व्यवस्था, किसानों की समस्याओं तथा कृषि विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

यह भ्रमण कृषि विभाग के शिक्षक डॉ. लाल विजय सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण परिवेश, कृषि कार्यों तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं से परिचित कराना और उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करना था। इस अवसर पर छात्रों ने ग्राम प्रधान के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया। ग्राम प्रधान  ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें ग्रामीण कृषि व्यवस्था की उपयोगी जानकारी प्रदान की,रावे कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को कृषि शिक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top