जे एन सी यू में "नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत" विषय पर काव्य पाठ प्रतियोगिता

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स।  

बलिया l शासन के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन और संरक्षण में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में चल रहे _"नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत" के अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधव शैक्षणिक भवन में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। प्रतियोगिता का विषय "नशा मुक्ति" एवं "विकसित भारत" रखा गया था। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वरचित कविताओं के साथ-साथ प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और युवा शक्ति से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. विजय शंकर पांडेय,सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। नशे से दूर रहकर ही हम 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं साथ ही प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और कहा कि काव्य के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना हमारा उद्देश्य है।कार्यक्रम के नोडल डॉ. प्रेमभूषण यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अभिषेक मिश्र, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग एवं सुश्री प्रीति ओझा ,वाणिज्य विभाग ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें इस तरह के कार्यक्रम में सदैव प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेंद्र सिंह, सहायक आचार्य ,मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग ने किया । डॉ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में सकारात्मक सोच का विकास होता है।कार्यक्रम की सह-संयोजक सुश्री प्रीति ओझा, सहायक आचार्य वाणिज्य विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार सिंह, सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top