प्रेमी को बुलाने के ज़िद में शादी शुदा महिला चढ़ी टावर पर।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहित महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। नीचे उतरने से इनकार करते हुए महिला अपने कथित प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी है। इस अनोखी प्रेम कहानी की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। पुलिसकर्मी महिला को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। बांसडीह तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए हैं।  

बताया जा रहा है कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छितौनी (फरसाटार) गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला अपने कथित प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही है। टॉवर पर चढ़ी महिला मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने कथित प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों के संबंधों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता महिला को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतारना है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top