संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग किशोरियां गायब

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग किशोरियां गायब हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही हैं। 21 जुलाई को दोनों किशोरियां अचानक लापता हो गई थीं, जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। आखिरकार 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत की गई। पहले मामले में, एक किशोरी दोपहर के समय अपने विद्यालय से स्थानान्तरण प्रमाण पत्र लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों के यहां काफी पूछताछ की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, दूसरे मामले में उसी दिन एक अन्य किशोरी अपने क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोकटी निवासी भानू प्रताप सिंह उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी और किशोरी को बनारस रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में देखा गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से लोकेशन ट्रेस कर किशोरियों की जल्द से जल्द  बरामदगी में जुटी हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top