महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना रेवती पर वादी मुकदमा अभिषेक कुमार सिन्हा पुत्र संजय कुमार सिन्हा निवासी सरबहदी मानपुर जिला नालन्दा बिहार हाल पता डाकघर रेवती जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी जो डाकघर में काम करती है, उससे हुए वाद विवाद को लेकर प्रतिवादी द्वारा अपने परिवारीजन के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये वादी को जान से मारने की नियत से डाकघर में घुसकर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना जिससे वादी को गम्भीर चोटे आना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 191(2),115(2),352,351(3) ,324(4), 109(1), 121(1) बी0एन0एस0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना रेवती जनपद बलिया पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इसी क्रम में थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 सचिन सरोज मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश में आए से 01 नफर *अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय पुत्र लालबाबू पाण्डेय निवासी छितरौली थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष* को कुशहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी 01 अदद लाठी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
