नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, महिला आरक्षण बिल लागू करो

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। मातृ शक्ति के हक की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रही भाजपा द्वारा सदन में लाया गय नारी शक्तिवंदन विधेयक के विरोध में विपक्षियों के घृणित चाल का महिलाओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बिल के समर्थन में अपनी सशक्त आवाज बुलंद करते हुए बाजार भ्रमण कर नगरा के दुर्गा चौक पर विपक्षी दलों का पुतला फूंका गया। मातृशक्ति द्वारा भव्य ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकालकर विशाल प्रदर्शन किया गया। नारी शक्तिवंदन अधिनियम के समर्थन में  विभिन्न नारों के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर यह जनसमर्थन स्पष्ट संदेश देता है कि देश अब नारी शक्ति के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। इससे पूर्व महिलाओं ने नगरा ब्लाक के ड्वाकरा हाल मे जन सभा के माध्यम से विपक्षी दलों पर जमकर भड़ास निकाली। पूर्व मन्त्री छट्ठू राम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाये गये महिला आरक्षण बिल का जिस तरह से विपक्षी दलों ने विरोध किया वह जगजाहिर है कि महिलाओं के साथ सरकार के न्याय देने के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस व सपा दोनों ही महिलाओं के हक पर डाका डालने के पुराने राजनैतिक कारिगर है। इस मौके पर भाजपा नेत्री रीना राव, निर्मला राजभर, मृदुला श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी, सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू, देवनारायण प्रजापति, पृथ्वी पाल सिंह, सन्तोष पाण्डेय, धर्मराज सिंह विक्की, अमरेन्द्र सोनी, सुरेश सोनी, राजू सोनी आदि सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top