चोरी के मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । थाना सुखपुरा पर वादिनी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18.03.2026 को अपना POCO मोबाइल मोबाइल बरामदे में चार्ज में लगाकर सो रही थी कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल चोरी कर लिया गया। काफी खोज बीन करने के बाद मेरा मोबाइल नही मिला जिसकी तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/26 धारा-303(2 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 04.04.2026  को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 कृपा शंकर सिंह मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग व्यक्ति/वाहन/ विवेचना सम्बन्धित मु0अ0सं0 69/26 धारा 303(2) बीएनएस में मामूर से थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए *अभियुक्त उपेन्द्र सिंह चौहान पुत्र राजकुमार चौहान निवासी विसेन डेरा सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष*  को ग्राम बघेवा के पास से समय लगभग 08.55  बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की 01 अदद चोरी का मोबाइल पोको कम्पनी का बरामद हुआ, तथा 01 अदद 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में मोबाइल ऐप ई-चालान पर गाड़ी का नम्बर UP60H7828 डालकर चेक किया गया तो गाड़ी का चेचिस नम्बर 04F27F20189 व इंजन नम्बर 04F27E19430, वाहन स्वामी इरसाद अहमद पुत्र स्व0 सागिर अहमद सा0 रसड़ा बलिया व स्थाई निवासी अजगन गाजीपुर प्रदर्शित हो रहा है, जिसका मिलान वाहन में अंकित चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर से किया गया तो मैच नही हुआ तो उक्त गाड़ी पर अंकित चेचिस नम्बर  BLHAR070JHG18510 से ई-चालान एप पर चेक किया गया तो गाड़ी का नम्बर  UP60AN2588 व इन्जन नम्बर HA10AGJHG21256 व वाहन स्वामी अरून कुमार सिंह पुत्र दिलीप सिंह रामपुर छाता बांसडीह छाता बलिया के नाम पर पंजीकृत है। वाहन स्वामी से जरीये दुरभाष सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरी गाड़ी संख्या UP60AN2588 है, जो चोरी हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध मे मेरे द्वारा आनलाईन गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) /318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top