नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ सपथ ग्रहण

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों का सप्त ग्रहण समारोह पूर्वक वातावरण में स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के पास मिडिल स्कूल परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि आज के परिवेश में विकास के लिए ही भाजपा सरकार सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जन लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभासदों का मनोनयन विकास को विस्तृत गति प्रदान करना है। नगर पंचायत में जन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी को और अत्यधिक मुर्त रुप देने के लिए सरकार ने सभासदों का मनोनयन जिले के नगर पंचायतों के साथ नगरा में भी किया है। आज इसी का सप्त ग्रहण है कि मनोनीत सभासद विकास को गति देने के लिए मनोयोग से जनता के साथ मिलकर काम करके सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपना योगदान करेंगे।‌ उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने मनोनीत सभासद कैलाश बिहारी सिंह, जयप्रकाश जायसवाल व रविन्द्र राजभर को पद व गोपनीयता की सपथ दिलाई। चेयरमैन इन्दू देवी ने सभासदों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि हम सभी मिलकर नगरा को सुन्दर सुसज्जित नगर पंचायत का स्वरूप प्रदान करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक धन्नजय कन्नौजिया, पूर्व मन्त्री छट्ठू राम, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, उमाशंकर राम, डा. मिलन राम, देवनारायण प्रजापति, अमरेन्द्र सोनी, कृष्ण कुशवाहा, सन्तोष पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, लालबहादुर सिंह, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, डा. डीएन प्रसाद, पंचम गुप्ता, सुरेश सोनी मुन्ना, मुन्ना गणपति, श्रवण सिंह जगसन, पृथ्वी पाल सिंह, राजू सोनी, चन्द्र भूषण, कमला जायसवाल, दिनेश राजभर, दिलिप जायसवाल, सूर्य प्रकाश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू व संचालन अरविंद सिंह ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top