एजेंसी पर उपभोक्ताओं से ₹993.5 के जगह ₹1000 लिए जा रहे।
ओमप्रकाश वर्मा
रसड़ा (बलिया) घरेलू गैस की समस्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रो मे गैस डिलेवरी का नम्बर 45 दिन बाद नम्बर लग रहे है और नम्बर लगने के 8,10 दिन बाद मिल रहा है गैस वो भी सुबह से लाईन लगने के बाद लगभग 4 5 घंटे लाईन मे खडा़ रहना पड़ रहा है यह स्थिति रसडा के भारत गैस एजेन्सी नीबू कबीरपुर का है यहां पर गैस के वास्तविक मूल्य 993.5 रुपये की जगह बढाकर कीमत के एवेज मे 1000 रुपये लिए जा रहे है।कही कही अतिरिक्त भाडा़ जोड़कर 1030 लिया जा रहा है।जबकि गैस होम डिलेवरी का जोडकर लिया जाता है बावजुद बढा कर लेना सही नही इस संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए लोगो ने आग्रह किया है की उपभोक्ता का शोषण बन्द हो।

