हत्या का प्रयास करने वाला गिरफ्तार ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना भीमपुरा पर वादी द्वारा उपस्थित थाना आकर एक एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि खेत में भूसा बनाने की बात को लेकर लाठी डंडा व राड से जान से मारने की नियत से मारा पीटा गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 49/2026 धारा 115(2),109 बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी ।

जिस सम्बन्ध में थाना भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक आज दिनांक 08.04.2026 को  साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त *1. शत्रुधन यादव उर्फ डबलू पुत्र रजिन्दर यादव निवासी पतोई(मगही) थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 32* को समय करीब 12.40 बजे डफलपुरा पतोई मार्ग पर खेल के मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/ निशानदेही पर  एक अदद घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी बरामद  किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top