जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बैठक आयोजित

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास खण्ड दुबहर , पन्दह और गड़वार की आवेदिका ओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी दुबहर , पन्दह एवं गड़वार उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थिनियो ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक की शुरुआत जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शासनादेश दिनांक 17 सितंबर 2025 के अंतर्गत निर्धारित चयन मानकों की जानकारी देने के साथ हुई। इसके बाद आवेदिका ओं के आवेदन पत्रों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया और आंगनबाड़ी केंद्रवार पात्र अभ्यर्थिनियो की सूची साझा की गई।इस दौरान आवेदिका ओं द्वारा उठाई गई आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

जानकारी के अनुसार, बाल विकास परियोजना दुबहर में 95, गड़वार में 47 तथा पन्दह में 60 अभ्यर्थिनियो चयन हेतु पात्र पाई गई हैं। वहीं, दुबहर के 3 केंद्र, गड़वार के 13 केंद्र और पन्दह के 1 केंद्र पर चयन प्रक्रिया को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इन केंद्रों पर चयन से पहले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन एवं प्राप्त शिकायतों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन समिति अंतिम निर्णय लेगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top