धर्मांतरण एवं लव जिहाद को बने कठोर कानून : मंगलदेव चौबे

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। देश में बढ़ रही जिहादी मानसिकता के विरोध में हिंदू रक्षा को तत्पर अंतरराष्ट्रीय संगठन विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के नेतृत्व में बजरंग दल बलिया द्वारा लव जिहाद, धर्मांतरण, हिंदू बहनों के शोषण, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, हिंदुओं की सुनियोजित हत्या के विरोध में पुतला दहन किया गया एवं डी एम महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को राष्ट्र एवं हिंदुओं पर होने वाले आघातों को बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने मिडिया को बताया कि आज देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली 'विकृत जिहादी मानसिकता' वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। हाल ही में नासिक (TCS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। अमरावती में अकेले मुस्लिम जिहादी मोहम्मद अयाज द्वारा 180 नाबालिग हिन्दू कन्याओ का शोषण कर अश्लील वीडियो बनायें ओर ब्लैकमेल करने जैसा गंभीर जिहादी मामला हुआ। देश भर में जिहादियों द्वारा हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण कराया गया। देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से विशेष समुदाय द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। साथ ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। अतः इस ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल बलिया ने राष्ट्रपति महोदया से ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित, सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों का निराकरण, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू एवं जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग की । इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, बलिया के जिलाध्यक्ष कृष्णा जी शाह एवं रसड़ा के अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, जिला मंत्री भानू तिवारी एवं अरविंद मिश्रा, सह मंत्री जितेंद्र ठाकुर, संतोष गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, मनोज चौबे, जिला संयोजक प्रतीक राय, अरुण सिंह, विपिन गुप्ता, कुंदन पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय,पीयूष सिंह, अवनींद चतुर्वेदी, सोमदेव चौबे, राजू पटेल, शुभम यादव, अमन गुप्ता,  संतोष मौर्य, कुबेर यादव,  विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी एवं अनेकों हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top