डबल मर्डर केस में डीआईजी सुनील कुमार सिंह पहुंचे मौके पर।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना नगरा के एक गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां चाकू बाजी हुई है, इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचे थे तो जानकारी हुई थी कि एक व्यक्ति अमित कुमार गुप्ता है, जो मूल रूप से सिंहाचौर गड़वार थाने का रहने वाला है, जिसका ससुराल बछईपुर गांव नगरा में थी, उसके द्वारा रात्रि में आकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण पहले अपने पत्नी पर हमला किया, उसके बाद जब उसके सास-ससूर बचाने आये तो उस पर भी हमला किया, इस घटना में जो आरोपी अमित कुमार है, उसकी पत्नी और उसकी सास सुशीला देवी की मृत्यु हो गई है तथा उसके घायल ससुर को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है, अभी तक उनकी स्थिति सही बताई जा रही है । प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है, सभी संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है, _“पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय श्री सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया”_ द्वारा मौके मय स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।*

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top