कार व बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर मे युवक की मौत

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गांव चट्टी के पास मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजाराम चौहान पुत्र शिवबचन चौहान, निवासी ग्राम पशुरामपुर के रूप में हुई है।राजाराम चौहान बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजाराम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया। लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top