शिक्षा है अनमोल रतन,पढ़ने का सब करें जतन- रवि कुमार उपजिलाधिकारी रसड़ा

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

नगरा बलिया - बच्चों में जागरूकता एवं शिक्षा के प्रति सजगता हेतु अभिभावकों तथा समाज में प्रोत्साहन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के स्वामी विवेकानंद परिसर से स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिला अधिकारी रसड़ा रवि कुमार जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगरा रामप्रताप सिंह द्वारा 

हरी झंडी दिखाकर किया गया। उक्त अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नगरा द्वारा मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी रसड़ा रवि कुमार को कैप एवं बैज  अलंकरण शाल्यार्पण तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त ए आर पी आशुतोष कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, अभिषेक यादव ,शशिकांत सक्सेना ,मीना सिंह, बच्चा लाल ,दयाशंकर आदि ने मुख्य अतिथि  रवि कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी एवं क्षेत्र पंचायत नगरा के प्रतिनिधि अजय सिंह जी को माल्यार्पण शाल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया  उप जिला अधिकारी द्वारा नगरा ब्लॉक में सर्वाधिक पांच नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रमाण पत्र डायरी एवं कलम तथा माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने शिक्षकों का आवाहन किया कि प्रत्येक दशा में नामांकन बढ़ाना है । बच्चों के ठहराव गुणवत्तापरक शिक्षा , बच्चों में वैज्ञानिक सोच तथा भविष्य की चुनौतियों से जूझने की प्रवृत्ति विकसित करने पर बल दिया जाना चाहिए। 

रैली के बच्चे प्राथमिक विद्यालय चचयां पर समूह में पहुंचे यहां प्रभारी निरीक्षक थाना नगर संजय मिश्रा जी क्षेत्र पंचायत नगर प्रतिनिधि अजय सिंह जी एवं सी एम  फेलो डॉक्टर प्रियंका यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र से पट का अनावरण दीप प्रज्ज्वलन , पुष्पांजलि द्वारा कार्यक्रम का संगमन किया । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने सभी शिक्षकों से कहा कि बच्चों में शिक्षा उनके जीवन को सफल बनाने के उद्देश्य से दी जानी चाहिए। इस अवसर पर सभी बच्चों को अल्पाहार प्रदान किया गया एवं कक्षा 1 से 8 के बच्चों को नवीन पाठ्यक्रम की निःशुल्क पाठ पुस्तकें वितरित की गई। शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को दी जाने वाली सभी निशुल्क सुविधाओं एवं संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की गई ।कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव ओमप्रकाश , बृजेश सिंह, राजीव नयन पांडेय दयाशंकर  राम, जितेंद्र सिंह, बृजेश, उमेश सिंह, विनोद भारती, राजकुमार यादव आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। खंड शिक्षा अधिकारी नगरा रामप्रताप सिंह ने आए हुए समस्त अतिथि गण का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया। अंत में वंदे मातरम भारत माता की जय उद्घोष एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top