आयी तेज आंधी पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया

MAHARSHI TIMES
0


 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। क्षेत्र में बुधवार को सायं काल अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो मिल गया। तेज आंधी के साथ वर्षा ने क्षेत्र के लोगो का भारी नुक़सान हुआ है। पेड़ उलट गये हैं टिन शेड करकट हवा में उड़कर दूर तक छिटक गये हैं। पशु पालक किसानों का भूसा बनाने के लिए रखा गेंहू का डण्ठल तेज हवा में उड़कर छिट गया और जो बचा वह पानी में भीग कर खराब हो गया। वैसे पहली वर्षा होने से किसानों से प्रसन्नता से चेहरे खिल उठे। तेज आंधी के साथ वर्षा होने से सड़कों पर चलना भारी मुश्किल हो गया था। घण्टों आवागमन में परेशान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी व गरज के साथ वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top