परशुराम जयंती पर ब्राम्हणों ने दिखाई एक जुटता

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के रसड़ा के छितौनी स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया जिसमें रसड़ा क्षेत्र के सैकड़ों ब्राम्हण समाज के लोगों ने सम्मिलित होकर आपसी एकजुटता का परिचय देते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने व समाज व राष्ट्र को सशक्त बनाने का प्रतिबद्ध हुए इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि परशुराम ज्ञान और शास्त्र के संगम, अन्याय के नाथ, धर्म की रक्षा और अटूट आत्मबल के प्रतीक हैं। ब्राम्हण समाज एकजुट होकर सर्व समाज के हित में कार्य करें तो समाज व राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। जयंती समारोह में  मयंती तिवारी, निखिल त्रिपाठी, अशोक तिवारी, निर्मल पांडेय, अरूण तिवारी, आशु पांडेय, राहुल पांडेय, अभिषेक पांडेय, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, राहुल मिश्र, मिथिलेश, मनीष पांडेय आदि सैकड़ों ब्राम्हण समाज के लोग  रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top