महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) स्थानीय कोतवाली में आयोजित अप्रैल माह के प्रथम थाना दिवस पर समस्या से पीड़ित लोग का 9 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 6 राजस्व से और दो पुलिस विभाग से संबंधित रहा है। पुलिस ने तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। जिसमें राजस्व के एक मामले में कोर्ट के आदेशानुसार पैमाइश का मामला आपसी सहमति के आधार पर हल कर लिया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री योगेंद्र बहादुर सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रिया मोर्या ,रूबी त्रिपाठी एवं राजस्व निरीक्षक मोहम्मद शाइद खान और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे । पुलिस की कार्यवाही से लोग संतुष्ट दिखे ।योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपने मृदुल व्यवहार से लगभग सभी पक्षों को संतुष्ट किया। जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। अंत में सभी आवेदन पत्रों का निस्तारण समय अनुसार करने का आश्वासन दिया गया।
