स्कूल चलो अभियान के तहत 2026 सत्र के प्रथम दिन 11 बच्चो का हुआ नामांकन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मानसा के अनुरूप स्कूल चलो अभियान शुभारंभ बेहतर शिक्षा उत्तम भविष्य को ध्यान में रखते हुए। आज 1 अप्रैल 2026 सत्र के प्रथम दिन प्रा विद्यालय चितबड़ागांव टाउन पर सोहांव के खण्ड शिक्षा अधिकारी लाल जी ने आदित्य वर्मा के साथ 11 बच्चों का नामांकन कक्षा 1 में अपने हाथों से किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों को अंकपत्र के साथ मेडल, ट्राफी,किताब कॉपी पेन पेंसिल देकर सम्मानित किया।कक्षा 1 में राधा पटवा,कक्षा 2 काजल,कक्षा 3 में इलमा,कक्षा 4 अनामिका वर्मा,कक्षा 5 खुश्बू इन टॉपरों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही इन बच्चों के अभिभावकों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नया नामांकन शत प्रतिशत करना है। इसके लिए घर घर सम्पर्क करना है। इस अवसर पर वार्ड सभासद अखिलेश सिंह,अम्बरीष तिवारी,अर्चना, सुनीता,सन्ध्या, सैय्यद बाकर,संजय सिंह,एवं अभिभावक गण उपस्थित रहें।कमलेश सिंह प्रधानाध्यापक ने सभी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top