सुखपुरा पुलिस ने 18 मुकदमें में कुल 330 लीटर अवैध शराब की विनष्टीकरण कराया ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। उल्लेखनीय है कि काफी समय से थानों में अवैध शराब जमा है जिसके निस्तारण हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में जनपद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है । *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया । 

इसी क्रम में जनपद के थाना सुखपुरा पर अवैध शराब के 18 मुकदमें से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में अपर जिला अधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में दिनांक 07.04.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कुल 18 मुकदमें में कुल 330 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया गठित *कमेटी तहसीलदार सदर महोदय श्री अतुल हर्ष, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री राकेश कुमार सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी बलिया श्री वीर पाल सिंह व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे सुखपुरा* की उपस्थिति में कराया गया । उक्त समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी भी करायी गयी 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top