महर्षि टाइम्स
बलिया। उ0प्र0 माटी कलां बोर्ड द्वारा संचालित माटीकलां समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15 दिवसीय माटीकला शित्पकारी प्रशिक्षण हेतु 15 लाभार्थियों के चयन हेतु जनपद बलिया को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र धर्मागतपुर रतनपुरा जनपद मऊ में आवासीय एवं निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो कह अपना आवेदन पत्र उ०प्र० माटीकला बोर्ड के वेबसाइट www.upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15.05.2026 तक कर सकते है। प्रशिक्षण अवधि में रू० 250 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जायेगी। आवेदन करते समय फाटो, जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति अपलोड करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की मूल प्रति अपलोड किये गये दस्तावेज के साथ संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय /उ०प्र० माटीकला बोर्ड रामपुर उदयभान बलिया पर जमा करना आवश्यक होगा। ।
