माटीकला कारीगरों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 10 लाख तक की परियोजना पर 25% अनुदान

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में कारीगरों को स्वरोजगार के लिए बड़ा अवसर दिया जा रहा है। जनपद बलिया में इस योजना के तहत 4 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजना स्थापित करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि ऋण स्वीकृत और वितरण के बाद पूंजीगत लागत पर 25 प्रतिशत तक का अनुदान भी विभाग की ओर से दिया जाएगा, जिससे कारीगरों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को उ०प्र० माटीकला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www. upmatikalaboard.in.पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और प्रोजेक्ट रिपोर्ट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी अनिवार्य होगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top